{"_id":"67d2fa0acf4ae59c31014b16","slug":"the-people-of-the-city-will-get-the-gift-of-a-baraat-ghar-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-130930-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नगर के लोगों को मिलेगी बरात घर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नगर के लोगों को मिलेगी बरात घर की सौगात
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लोगों को बरात घर की सौगात जल्द मिलेगी। नगर पालिका नगरोदय योजना के तहत घुरहूपट्टी मोहल्ले में दो करोड़ रुपये से बरात घर नगर का निर्माण कराएगी।
नगर में लाज, गेस्ट हाउस में विवाह या कोई भी मांगलिक कार्यक्रम करने का प्रचलन बढ़ गया है। लोग जन्मदिन और सगाई के कार्यक्रम भी यहां करने लगे हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका ने घुरहूपट्टी मोहल्ले में बरात घर का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बरात घर का लाभ आम नागरिक कम खर्च में उठा सकेंगे। नगर पालिका के निर्माण अभियंता विपिन मिश्ना ने बताया कि बरात घर का प्रस्ताव भेज दिया गया था और शासन की ओर से सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। शासन की अंतिम स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
बरात घर में होंगे दो सभागार
बरात घर में दो सभागार होंगे। 12 गुणे 10 मीटर का एक बड़ा और आठ गुणे पांच मीटर का एक छोटा सभागार होगा। इसके अलावा वाशरूम की सुविधा से लैस दो कक्ष और एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। बरात घर के चाराें ओर चहारदीवारी और अंदर इंटरलाकिंग होगी। नगर में नगर पालिका के दो सामुदायिक भवन, एक बरियाघाट व एक मुकेरी बाजार में पहले से हैं, जिन्हें बरात घर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।