फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The owner's house made the bank workers hostage

मालिक मकान ने बैंक कर्मियों को बनाया बंधक

Fri, 20 Aug 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The owner's house made the bank workers hostage
कैलहट में संचालित जिला सहकारी बैंक की शाखा पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया। जबकि सभी कर्मचारी बैंक में ही मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया। बैंक मैनेजर का आरोप है कि बैंक को दूसरी जगह खोले जाने से नाराज होकर मकान मालिक ने बाहर से ताला लगा कर कर्मचारियों को बंधक बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

कैलहट में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा सिंह पटेल व उनके पति बालेश्वर सिंह के भवन में जिला सहकारी बैंक की शाखा संचालित है। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर सात के चौड़ीकरण के दौरान परिसर का लगभग संपूर्ण क्षेत्र सड़क की जद में आ गया। भवन में पीछे की तरफ एक कमरे में चार महीने से बैंक संचालित हो रहा था। स्थान की कमी के कारण बैंक प्रबंधन ने इसका संचालन किसी और जगह करने के लिए भवन चिन्हित कर उक्त शाखा को स्थानांतरित कर दी। लेकिन आभा सिंह पटेल व बालेश्वर सिंह बैंक शाखा को अपने परिसर से हटाने में आनाकानी करते रहे। जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक ने थाना चुनार को लिखित सूचना भी दी कि 19 अगस्त को बैंक के संपूर्ण कागजात स्थानांतरित होने हैं। लेकिन भवन स्वामी द्वारा अवरोध किए जाने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा दी जाए। दोपहर में बैंक कर्मचारी कागजात और अन्य सामग्री समेट रहे थे। इसी दौरान आभा सिंह पटेल व बालेश्वर सिंह ने बैंक भवन में ताला लगा दिया। जिससे सारे कर्मचारी अंदर फंस गये। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय व कोतवाल दलबल के साथ पहुंचें। पूछताछ के दौरान बालेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह में अनुबंध का रिन्यूअल कराकर बैंक की व्यवस्था अपने भवन में दूसरे स्थान पर देंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो बैंक अपना निर्णय ले सकता है। इस दौरान लगभग घंटे भर बैंक में दुर्व्यवस्था की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed