फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The opposition is fighting a second battle for freedom: Pramod Tiwari

आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहा विपक्ष : प्रमोद तिवारी

Fri, 16 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The opposition is fighting a second battle for freedom: Pramod Tiwari
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का विंध्याचल में स्वागत करते कार्यकर्ता, सोशल मीडिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे आंदोलन के सवाल पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्ष की यह लड़ाई स्वतंत्रता आंदोलन जैसी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त तथा अमित शाह मिलकर लोगों के मताधिकार को छीन रहे हैं। देश में लोकतंत्र के बजाय तानाशाही चलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस दूसरी आजादी की लड़ाई को सफल बनाना प्रत्येक नागरिक का धर्म है। कहा कि भाजपा में चंगेज खां की आत्मा घुस गई है। कहा कि इस आंदोलन को हर व्यक्ति का समर्थन मिल रहा है। क्योंकि यदि यह आंदोलन सफल नहीं हुआ तो उनका प्रयास सफल हो जाएगा जो उस समय आजादी का विरोध कर रहे थे। कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो। एसआईआर में जिन 13 करोड़ लोगों के नाम हटाए गए हैं, उनका पुनरीक्षण कराया जाए। उन्होंने चुनाव में सीटों के बंटवारे और गठबंधन कहा कि जब तय हो जाएगा, तब बता दिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, नगर अध्यक्ष राजन पाठक, छोटे खां, राजधर दुबे व अन्य थे। दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा ने कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का विंध्याचल में स्वागत करते कार्यकर्ता, सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का विंध्याचल में स्वागत करते कार्यकर्ता, सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed