Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mirzapur News
›
The only son who went to bathe in the Ganges for the first time drowned, three others were rescued.
{"_id":"696941bc43446fa18f04499a","slug":"the-only-son-who-went-to-bathe-in-the-ganges-for-the-first-time-drowned-three-others-were-rescued-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-146988-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पहली बार गंगा स्नान करने गए इकलौते बेटे की डूबने से मौत, तीन को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पहली बार गंगा स्नान करने गए इकलौते बेटे की डूबने से मौत, तीन को बचाया गया
चील्ह के मझिगवां घाट पर डूबने से मृत किशोर श्रेयस सिंह की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
Link Copied
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान करते समय चार किशोर डूबने लगे। लाेगों के शोर मचाने पर मछुआरों व नाविकों की मदद से तीन किशोरों को बचाकर बाहर निकाला। श्रेयस सिंह गंगा नदी में डूब गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौता पुत्र श्रेयस पहली बार गंगा स्नान करने गया था। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी रिंकू सिंह का पुत्र श्रेयस सिंह (16) अपने तीन साथियों अमन सिंह (16), सूर्य प्रताप सिंह (17), अतुल सिंह (16) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे अपने गांव के गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गया था। चारों साथी साथ में गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते-करते चारों लोग गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। चारों साथियों को गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद मछुआरों व नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर अमन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अतुल सिंह को गहरे पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। इस दौरान श्रेयस सिंह गहरे पानी में समा गया। इसके बाद श्रेयस की गंगा में खोजबीन शुरू हुई। आधे घंटे बाद नाविकों ने श्रेयस सिंह को पानी से बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने श्रेयस सिंह को मृत घोषित कर दिया। अमन सिंह का उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो साथी अतुल सिंह व सूर्य प्रताप सिंह स्वस्थ है। घटना की सूचना पर मंडलीय अस्पताल पहुंची चील्ह पुलिस ने परिजनों के कहने पर पंचनामा करके श्रेयस सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया। श्रेयस सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जो वर्धमान पब्लिक स्कूल मिर्जापुर में हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह पहली बार गंगा नदी में स्नान करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।