फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The one who was cremated was found alive at home

जिसका अंतिम संस्कार किया, वह घर पर मिला जिंदा

Fri, 17 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The one who was cremated was found alive at home
किसी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कीजिए और उसके बाद वो इंसान आपको घर पर जीवित मिल जाए तो आप भौचक रह जाएंगे। बुधवार की रात मड़िहान थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया। बीते दिनों सड़क दुर्घटना में अज्ञात की व्यक्ति मौत होने के बाद शिनाख्त कर परिजनों ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार कर परिजन जब रात में घर आए तो वो व्यक्ति जीवित मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक के असली परिजनों का पता लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव सब्जी मंडी के पास 12 मई को अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी थी। सोशल मीडिया पर वायरल मृतक की फोटो देख भवानीपुर गांव निवासी एक परिवार के लोगों ने पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त मुन्नीलाल (42) पुत्र हरपत के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव पहचान करने वाले परिजनों को सौंप दिया। बुधवार की रात अंतिम संस्कार करने के बाद जब परिवार के लोग घर लौटे तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। भीड़ के बीच में बैठे मुन्नीलाल को बात करते हुए देख कर अंतिम संस्कार कर लौटे हतप्रभ रह गए। मुन्नीलाल को जिंदा पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था, परंतु लोगों को चिंता सताने लगी कि जिसका अंतिम संस्कार उन्होंने किया है, वो शव किसका था। मुन्नी लाल के भाइयों ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट लगा था। चेहरा पूरी तरह से सूज गया था। चेहरा व हुलिया बिल्कुल मुन्नीलाल के जैसा ही था। जिससे उसे अपना भाई समझकर अंतिम संस्कार कर दिया। मुन्नी लाल ने बताया कि लगभग एक महीने से वह अपने घर से बाहर गया हुआ था। अपने रिश्तेदारों के यहां चुनार में रह रहा था। उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। इसके चलते अपने परिजनों को बता नहीं सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि मुन्नीलाल को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया, उसकी भी बृहस्पतिवार को सुबह पहचान हो गई। पहचान पकौड़ी कोल पुत्र राम जियावन निवासी चमेर बंधा थाना चकरघट्टा जिला चंदौली के रूप में हुई। मृतक की पत्नी ने अपने परिजनों व प्रधान के साथ राजगढ़ पुलिस चौकी पहुंच कर फोटो से पहचान की। बताया कि पकौड़ी कोल अपने घर से सक्तेशगढ़ स्थित ससुराल जाने के लिए निकला था। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि हादसे में मृत युवक की शिनाख्त करने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया, परंतु वह जिंदा निकला। मृतक के असली परिजनों ने आकर उसकी शिनाख्त की है। जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार किया, उन्होंने पहचान करने में गलती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed