फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The one who looted Rs 30 lakh from a jeweler is away from the police

Mirzapur News: सराफ से 30 लाख लूटने वाले पुलिस की पकड़ से दूर

Fri, 19 Jan 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
The one who looted Rs 30 lakh from a jeweler is away from the police
मिर्जापुर। सराफा कारोबारी से नकद रुपये और आभूषणों से भरा बैग गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


चार माह पहले नगर में कैश वैन लूट कांड मामले के बाद मड़िहान में सराफा व्यवसायी से लूट मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। कैश वैन लूट कांड मामले में बदमाश बिना किसी बाधा के जिले की सीमा पार कर गए थे। सीसीटीवी फुटेज से ही पुलिस को उनका पता चला था। उधर, मड़िहान लूट कांड मामले में तो पुलिस को अब तक बदमाशों के कार का लोकेशन तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए आस-पास के जिलों में छानबीन कर रही है।मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर कलवारी निवासी अजीत केसरी व उनके भाई अजय केसरी की कलवारी चौराहा के पास आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके दोनों भाई बीते सोमवार की शाम छह बजे के करीब कार से घर जाने के लिए निकले थे। कार क्षेत्र के सेमरी-खुटारी गांव के बीच नहर के पास पहुंची थी कि काले रंग की कार से ओवर टेक करते हुए आगे आए चार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी की गाड़ी रोक ली। अजय को गोली मारकर उसके पास से गहने से भरा बैग लूट गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जिलों में रवाना हुई हैं। कई लोगोें को उठाकर पूछताछ की जा रही है, परंतु अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। इससे यही लग रहा है कि पुलिस कहीं कैश वैन लूट कांड की तरह सराफा लूट कांड मामले में भी फेल हो जाए। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed