फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The old woman died due to being pushed in the middle

Mirzapur News: बीच-बचाव करने में धक्का लगने से गिरकर वृद्धा की मौत

Tue, 04 Apr 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The old woman died due to being pushed in the middle
लालगंज। थाना क्षेत्र के गड़बड़ गांव में रविवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव निवासी एक वृद्धा मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गई। बीच-बचाव के दौरान धक्का लगने से वृद्धा गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला पुलिस चौकी अंतर्गत गड़बड़ गांव में रविवार की रात ठाकुर प्रसाद व मुनेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। मारपीट होते देख पड़ोसी भागमानी देवी (65) बीच-बचाव करने गईं। इस दौरान धक्का लगने से वे जमीन पर गिर गईं। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पुत्री प्रेम कुमारी ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। लालगंज थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया ने बताया कि दो लोगों के बीच विवाद में बीच-बचाव करने गई वृद्धा की धक्का लगने से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पुत्री प्रेम कुमारी की तहरीर पर ठाकुर प्रसाद और मुनेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed