फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The number of infected fell, but four including the woman died.

संक्रमितों की संख्या घटी, पर महिला समेत चार की मौत.

Thu, 13 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
The number of infected fell, but four including the woman died.
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या में तो कमी आई, पर कोरोना से चार लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

दो दिन 100 का आंकड़ा पार करने के बाद फिर संक्रमित की संख्या घटी। बृहस्तिवार को 84 संक्रमित मिले और 161 लोगों को स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या एक हजार 182 हो गई है।

बृहस्पतिवार को 84 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 488 हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 161 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक नौ हजार 222 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को चार लोगों की मौत का आंकड़ा पोर्टल पर चढ़ा है। चारों की मौत एल-टू अस्पताल में एक हुई है। इसमें सिकरी राजगढ़ निवासी 56 वर्षीय पुरुष की मौत , बथुआ निवासी 55 वर्षीय महिला, मैना गोंसाई लालगंज निवासी 60 वर्षीय महिला, संगमोहान निवासी 32 वर्षीय महिला की मौत हुई है। जिले में अब तक 84 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 34 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में चार मरीज है। एक हजार 21 लोग होम आईसोलेशन में है। 62 दूसरे जिले में भर्ती है। 61 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक हजार 938 की रिपोर्ट आई है। चार की मौत हुई है। 84 संक्रमितों में 50 पुरुष और 34 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 73 हजार 659 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 71 हजार 812 की रिपोर्ट आई है। 1847 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 83 हजार 420 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 667 हाट स्पाट है। 541 ग्रामीण और 126 शहरी क्षेत्र में है। निजी कोविड केयर अस्पताल मं 22 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed