फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The new District Magistrate assumed the charge.

नवागत जिलाधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार.

Sun, 03 Jan 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The new District Magistrate assumed the charge.
मिर्जापुर। नवागत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा वहां पर उपस्थित प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता की।
विज्ञापन

नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गरीब के दरवाजे तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना तथा उसका लाभ उन्हें समय पर दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। विंध्य कॉरिडोर प्रोजेक्ट में तेजी लाकर समय से पूरा कराना तथा जनपद में चल रहे जल निगम की योजनाओं को समय पर पूरा कराना तथा जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

राजस्थान के मूल निवासी प्रवीण कुमार लक्षकार 2012 बैच के आईएएस है। रायबरेली, एवं अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा ललित पुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य किया। उसके बाद जनपद हाथरस में 22 महीने तक जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। वरिष्ठ कोषाधिकारी राज कुमार गुप्ता ने कोषागार के समस्त अभिलेखों का निरीक्षण कराकर कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बार जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर धान की खरीद, वरासत अभियान सहित अन्य संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, चुनार सुरेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर शिव प्रसाद, अमित कुमार शुक्ला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी आरएन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम नवागत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन किया। दर्शन पूजन राज्याधिकारी पुरोहित राज मिश्रा ने कराया। बाहर निकलने पर पत्रकारों से हुए वार्ता के दौरान नवागत जिलाधिकारी ने कहा मां विंध्यवासिनी दरबार के बारे में बहुत कुछ सुना था, जो दर्शन से पूरा हुआ। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना ही प्राथमिकता होगी। दर्शन पूजन के रास्ते में बहुत से गरीबों को देख उन्होंने कहा ऐसे गरीबों तक सरकार की योजनाएं प्रत्येक हाल में पहुंचाई जाएंगी। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारीडोर को सफलतापूर्वक जल्द से जल्द पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एडीएम ,नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम ,धाम चौकी प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed