{"_id":"67cf38206600f47950074c6b","slug":"the-new-building-of-the-composite-school-is-ready-for-two-years-but-teaching-has-not-started-yet-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-130795-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कंपोजिट स्कूल का नया भवन दो साल से तैयार, पठन-पाठन अब तक शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कंपोजिट स्कूल का नया भवन दो साल से तैयार, पठन-पाठन अब तक शुरू नहीं
विज्ञापन
जमालपुर। ग्राम पंचायत जमालपुर में लाखों रुपये की लागत से नवनिर्मित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय दो साल से तैयार है, पर अब तक पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका। विद्यालय में बच्चों के बजाय आसपास के ग्रामीण बैठकर आराम करते हैं। दो साल से आजतक कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा।
जमालपुर ग्राम पंचायत के बियार बस्ती स्थित तालाब के पास बना उच्च प्राथमिक विद्यालय मात्र शो पीस बन कर रह गया है। विद्यालय मेंं पठन-पाठन शुरू न होने से पढ़ने के लिए गांव के लोगों को अपने बच्चों को एक किलोमीटर दूर भेजना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बनने के बाद से ही कोई शिक्षक नहीं आ रहा है। जमालपुर क्षेत्र के शिवपूजन, मन्नू सागर, राजू सोनकर, जवाहिर रामा आदि ने जांच कराने की मांग की है। कोट
विद्यालय में शौचालय और किचन शेड का निर्माण नहीं होने से शिक्षक स्कूल नहीं जा रहे हैं। शीघ्र ही शिक्षकों की व्यवस्था कर यहां पर पठन-पाठन का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
देवमणि पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी