{"_id":"6a247b92f29da0c4aa0ed330","slug":"the-names-of-more-than-one-person-were-registered-in-the-same-land-number-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-154906-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक ही आराजी संख्या में एक से ज्यादा लोगों का दर्ज हो गया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक ही आराजी संख्या में एक से ज्यादा लोगों का दर्ज हो गया नाम
विज्ञापन
जनसुनवाई करते जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक एसडीम अजीत कुमार तहसी
- फोटो : Archive
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतें सुनीं गईं। डीएम पवन कुमार गंगवार ने लालगंज तहसील में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जमुहरा गांव निवासी सुदर्शन पटेल ने बताया कि एक ही आराजी पर चकबंदी विभाग ने कई लोगों के नाम दर्ज कर दिए। जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
चारों तहसीलों में 514 मामले आए इनमें से 36 का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर डॉ. विशाल शर्मा आदि थे। इस अवसर पर 204 मामले आए जिनमें से 26 का मौके पर निस्तारण हुआ।
लालगंज : तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, चकबंदी, पेयजल, पेंशन और अतिक्रमण से जुड़े 83 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से तीन का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
हथिया बांध बेलन बरौधा की जयदेवी ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। तेंदुहनी निवासी रामचंद्र मौर्य ने अपनी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की। बसकोप गांव निवासी उमेशचंद्र द्विवेदी ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत दोहराई।
पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक, उपजिलाधिकारी अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर, तहसीलदार दीक्षा पांडेय, डीएफओ राकेश कुमार, पीडी धर्मजीत सिंह, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, राजीव यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मड़िहान : तहसील सभागार में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत एएसपी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस के दिन 80 मामलों में पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। मड़िहान बाजार निवासी राजेंद्र प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया कि पिछले वर्ष लाखों रुपये खर्च कर विभाग से मड़िहान बाजार घोरावल रोड पर सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण किया था।
घटिया निर्माण के चलते 6 महीने के अंदर ही नाली जाम हो गई। एसडीएम अनेग सिंह, आशीष पांडेय, राहुल मिश्रा, गायत्री यादव आदि मौजूद रहे। चुनार : तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी भू राजस्व देवेंद्र कुमार सिंह ने सुना। 147 प्रार्थना पत्र आए इसमें दो का निस्तारण हुआ।
जमालपुर ब्लॉक के हरिहरपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मौजा धारा में दबंगों ने सरकारी नाली, खलिहान, खाद के गड्ढे और सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है।
जमालपुर ब्लॉक के लोढ़वा गांव निवासी धर्मध्वजा सिंह ने कहा कि गांव में स्थित तालाब पर नाले पर गांव के ही लोगों ने अतिक्रमण कर तालाब व नाले के अस्तित्व को समाप्त कर दिया है। तहसीलदार ईवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार ज्योति सिंह सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।