फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The name and address of the woman who abandoned the newborn baby girl turned out to be fake.

Mirzapur News: नवजात बच्ची को छोड़ने वाली युवती का नाम-पता निकला फर्जी

Sun, 30 Nov 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The name and address of the woman who abandoned the newborn baby girl turned out to be fake.
राजगढ़ में मिला नवजात। स्रोत- संवाद
राजगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में शुक्रवार की भोर में नवजात बच्ची को शौचालय में छोड़ कर जाने के मामले में पुलिस ने रात को पेट दर्द का बहाना बनाकर आई युवती का पता लगाया तो नाम पता फर्जी निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से नवजात की मां के तलाश में जुटी है। उसकी तलाश सोनभद्र के कुछ गांवों में भी की जा रही है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन कुमार कश्यप ने बताया कि शौचालय में नवजात बच्ची को छोड़कर जाने वाले लोगों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस अधिकारियों को भेज दी है। कश्यप ने बताया कि एक युवती पेट दर्द के बहने दो युवकों के साथ अस्पताल में आई थी। प्रसव पीड़ा के दर्द से कराहती युवती आकस्मिक कक्ष के बेड पर बैठी। उसके साथ आए युवक ने युवती का नाम अंजली (20) निवासी धौरहा थाना राजगढ़ बताया। जैसे ही चिकित्सक उसे दर्द का इंजेक्शन देने के लिए दवा वितरण कक्ष में गए। युवती बाथरूम के लिए शौचालय में चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई। दो घंटे बाद शौचालय में नवजात शिशु के रोने की आवाज आई। शौचालय में गए तो वहां एक बच्ची मिली। इसके बाद सीएचसी अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ और जिलाधिकारी को भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ दयाशंकर ओझा ने बताया कि युवती के साथियों की ओर से राजगढ़ सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड के रजिस्टर में दर्ज कराए गए नाम पता की जांच कराई। सत्यापन में पता पूर्णतया फर्जी निकला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मिले चेहरे के आधार पर राजगढ़ से सटे सोनभद्र जनपद के कुछ गांव में युवती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed