फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The municipality ran a sanitization campaign on the second day as well

पालिकाध्यक्ष ने दूसरे दिन भी चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The municipality ran a sanitization campaign on the second day as well
मिर्जापुर। पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रविवार को भी सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। वे दोपहर को नगर के गिरधर चौराहे पर पहुँचे। जहाँ पहले से नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी सैनिटाइजेशन की गाड़ियों और हैंड स्प्रे मशीनों को लेकर मौजूद थे। पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को मुकेरी बाजार से लेकर त्रिमोहानी तक पैदल चल कर नगर की सड़कों और घरों को खुद सैनिटाइज किया था। उसी क्रम में रविवार की दोपहर गिरधर चौराहे से सैनिटाइजेशन प्रारंभ किया। जिसमें गिरधर का चौराहा, बाटा का चौराहा, वासलीगंज, संकटमोचन, रामबाग, जिला अस्पताल तक खुद सैनिटाइज किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिये पालिका प्रशासन द्वारा दिन और रात में भी लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वर्तमान में जहा भी लोग पॉजिटिव पाये जा रहे उनके घरों से लेकर आस-पास के हॉटस्पॉट इलाकों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। जिन संकरी गलियों में गाड़िया नहीं पहुँच पा रही वहां हैंड स्प्रे के माध्यम से सैनिटाइजेशन किया जायेगा। मौके पर सभासद नरेश जायसवाल, अशोक यादव, दिनेश विश्वकर्मा, ताबीर शौकत, जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा, कार्यक्रम प्रबन्धक संजय सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, नंदकिशोर शर्मा, राजेश,अश्वनी कुमार एवं स्वच्छ भारत मिशन टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed