फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The movement will continue in a peaceful and non-violent manner

शांति पूर्ण और अहिंसा तरीके से चलता रहेगा आंदोलन

Mon, 01 Mar 2021 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
The movement will continue in a peaceful and non-violent manner
मिर्जापुर। वेतन व पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 22वां मंडल, अभाव खंड व गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई कार्यालय पर सोमवार को भी जारी रहा। 16 फरवरी से भोजनावकाश के समय चल रहे आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते समिति संयोजक इं. ऋषिकेश कुमार ने कहा कि इतना महत्वपूर्ण विभाग होने के बावजूद सरकार का रुख समझ में नहीं आ रहा। कहा पिछले पांच माह से वेतन व पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारी सहित परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। पैसे के अभाव में कर्मचारी अपना और परिवार का भरण पोषण तक नहीं कर पा रहे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने तीन सूत्री मांग पत्र में बकाया वेतन, पेंशन प्रतिमाह ट्रेजरी से किए जाने, मृतक आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय की ओर से पारित स्थगन आदेश का अविलंब अनुपालन करने की तरफ शासन का ध्यान आकृष्ट कराया। वक्ताओं ने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन को इं. श्याम वचन, इं. अरविंद कुमार, इं. अरविंद राम, आशुतोष श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस दौरान नरेश चंद्र शर्मा, असफाक खां, अरुणा श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार शर्मा, तेज बहादुर, दीनानाथ पाल, आत्माराम दुबे, मनीष दुबे, उत्तम विश्वकर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, श्री गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed