फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The movement for the restoration of old pension will intensify: Dr. Jitendra

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलन तेज होगा : डॉ. जितेंद्र

Sun, 11 Jan 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The movement for the restoration of old pension will intensify: Dr. Jitendra
लालडिग्गी ​स्थित एक विद्यालय में ​शिक्षकों को संबो​धित करते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. जितेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विभिन्न समस्याओं पुरानी पेंशन, वेतन, पदोन्नति एवं अन्य समस्याओं पर शिक्षकों से संवाद किया। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली पर आंदोलन और तेज होगा। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यप्रणाली व शिक्षक समस्याओं के प्रति उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रांतीय अध्यक्ष से कहा कि जिले में उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद भी जिला विद्या निरीक्षक मिर्जापुर द्वारा पिछले दो सालों से शिक्षकों के एनपीएस खातों में उनके उनके अंश एवं राज्यांश नियमित जमा नहीं किया जा रहे हैं। जबकि शासन से पर्याप्त बजट लगभग 16 करोड़ रुपये जिला विद्यालय निरीक्षक के खाते में पड़ा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन सीबीएसई बोर्ड के निजी विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा और वेतन पेंशन आदि के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कॉलेजों का भ्रमण किया। उनके साथ मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी, डाॅ. रवि शंकर, मनोजसिंह, सुशील तिवारी, पवन, संजय, प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव, नरसिंह, सियाराम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed