फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The mood of the weather may change again, there is a possibility of rain

Mirzapur News: फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, बूंदाबादी के आसार

Thu, 20 Mar 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The mood of the weather may change again, there is a possibility of rain
मिर्जापुर। तापमान में उतार-चढ़ाव और पश्चिमी विच्छोभ के कारण मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। मिर्जापुर और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबादी हो सकती है। हवा की गति भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञोंं किसानों को अभी फसलों की सिंचाई न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम छह और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण फिर से मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसके पहले रविवार को भी बूंदाबादी हुई थी और दिनभर बदल छाए हुए थे। पश्चिमी विच्छोभ के चलते फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया गरज-चमक के साथ बूंदाबादी हो सकती है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग, बीएचयू, वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण तेजी से मौसम बदल रहा है। मिर्जापुर और आस-पास के जिलों गरज-चमक के साथ बूंदाबादी हो सकती है। हवा की गति भी सामान्य से अधिक हो सकती है। ऐसे में किसान अभी सिंचाई न करें, अन्यथा फसलें गिर सकती हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
बारिश हुई तो फसलों को होगा नुकसान
इस समय खेतों फसलें लगभग तैयार हो गई हैं। इसलिए बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने कहा गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों की अगैती फसलें खेतों में पककर तैयार हैंं। कई स्थानों पर कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed