फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The missing person was handed over to his relatives by the police

घर से लापता व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The missing person was handed over to his relatives by the police
हलिया। थाना क्षेत्र के गलरा गांव से बीते 24 अप्रैल सुबह घर से अचानक लापता हुए 45 वर्षीय कृष्ण दत्त मिश्र को पड़री थाने की पुलिस की सक्रियता से शनिवार देर रात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। लापता व्यक्ति के 14 दिन बाद पड़री थाना क्षेत्र में मिलने से परिजनों में खुशी छा गई है। गलरा गांव निवासी कृष्ण दत्त मिश्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण 24 अप्रैल सुबह घर से अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद कहीं भी पता नहीं चलने पर लापता व्यक्ति के पुत्र रजनीश मिश्र ने बीते 2 मई को पिता के लापता होने की हलिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को पड़री थाने की पीआरवी टीम ने गश्त के दौरान सड़क पर घूम रहे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम कृष्ण दत्त मिश्र निवासी गलरा थाना क्षेत्र हलिया बताया। जिसपर पीआरवी टीम ने लापता व्यक्ति को पड़री थाने ले गई।पड़री थाने की पुलिस ने लापता व्यक्ति के संबंध में हलिया पुलिस को सूचना दी। लापता व्यक्ति के मिलने की सूचना पाकर देर रात पड़री थाने गए परिजनों को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed