फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The miscreant ran away with goods worth eight lakhs from the police station

थाने के पास से आठ लाख का सामान लेकर भागा बदमाश

Fri, 15 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The miscreant ran away with goods worth eight lakhs from the police station
जिगना। थाना जिगना से चंद कदम दूर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास से बाइक सवार बदमाश ने महिला व युवक को ठगी का शिकार बनाय। लगभग आठ लाख के जेवरात व कपड़ा आदि लेकर भाग गया। पीड़ित के शोर मचाने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी तीर्थराज सिंह उर्फ अर्जुन सिंह की पत्नी आशा सिंह अपने पुत्र अवनीश सिंह के साथ इंदौर से अपने घर आ रहीं थी। बृहस्पतिवार को प्रयागराज से बस द्वारा वह जिगना ओवरब्रिज के पास सुबह 10 बजे दो बैग सहित उतरीं। एक दुकान पर पहुंच कर कपड़ा बदलने का स्थान पूछ रहीं थी कि एक बाइक सवार आया और पैर छूते हुए अपना नाम अमित बताया। उसने मुंह ढका हुआ था। कहा कि पास में मेरा मकान है। वहीं पर कपड़ा बदल लें। बदमाश ने पहले बाइक से अवनीश को ओवरब्रिज के पार कुछ दूरी पर छोड़ा। फिर वापस आशा सिंह के पास आया। दो बैग बाइक के आगे टंकी पर रख कर ओवरब्रिज पार कर नरोइयां सड़क पर आशा सिंह को उतारा दिया। इसके बाद बांह से उनका हैंड बैग झपट कर भाग गया। कुछ देर बाद अवनीश मां को देखने आया तो मामले का पता चला। पीड़ित ने थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। बताया कि बैग में नगदी और आभूषण थे। कुछ आठ लाख के सामान की ठगी होना पीड़ित ने बताया। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने अटपटा जवाब दिया। कहा कि बाइक पर बैठने वाले बच्चे तो है नहीं, आखिर अंजान की बाइक पर क्यों बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed