फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The milkman died by drowning in the canal from the culvert

पुलिया से नहर में गिरने से डूब कर दूधिया की मौत

Sun, 31 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The milkman died by drowning in the canal from the culvert
अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया नहर में शनिवार को सुबह पुलिया से गिरकर एक व्यक्ति नहर में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। नहर बंद कराकर खोजबीन की गई तो दो किमी आगे उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिकिया निवासी नारायण यादव (50) पुत्र लालता यादव दूध बेचते थे। वे दूध बेचकर घर वापस आते समय पुल पर बैठ कर आराम कर रहे थे। थोड़ी देर बाद घर जाने की इच्छा हुई तो उन्होंने उठ कर एक पैर का जूता पहना। दूसरे पैर का जूता पहन रहे थे, उसी दौरान जूता हाथ से छूट गया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नहर में गिर गए। गहरे पानी में जाने से वे बह गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक लोग पहुंचे, वे आगे बह गए थे। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंच कर खोजबीन शुरू की तो एक पैर का जूता पुल पर मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर नहर को बंद कराया। इसके बाद खोजबीन के लिए ग्रामीण व गोताखोर जुट गए। काफी प्रयास के बाद घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर ग्राम जोगवां के सामने नहर में शव बरामद हुआ। नारायण यादव दूध का कारोबार करते थे। नरायनपुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि पुलिया से नहर में गिरने से डूबकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed