{"_id":"6a2478877b778e8a7e03a5d5","slug":"the-mercury-dropped-by-one-degree-but-the-humid-heat-persisted-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-154908-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक डिग्री गिरा पारा, लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक डिग्री गिरा पारा, लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार
विज्ञापन
पुलिस लाइन रोड पर तेज धूप में मोटर साइकिल पर गुजर रहे राहे राहगीर।- संवाद।
मिर्जापुर। एक डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने के बाद भी जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन लू और तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।
सुबह नौ बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। जरूरी काम से बाहर निकले लोग धूप और उमस से परेशान नजर आए। दोपहर बाद बादल छाए तो लोगों को राहत की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही छंट गए और उमस पहले की तरह बनी रही। कूलर और पंखों के सामने बैठने वाले लोग भी पसीना पोछते दिखे।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन फिलहाल अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं।