फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The maximum temperature rose by seven degrees in 48 hours to reach 42

Mirzapur News: 48 घंटे में सात डिग्री बढ़कर 42 पर पहुंचा अधिकतम तापमान

Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by seven degrees in 48 hours to reach 42
मिर्जापुर। गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। दो दिन जिले में तापमान सात डिग्री बढ़कर बृहस्पतिवार को 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग झुलसते रहे। घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, कूलर और एसी की दुकानों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

तीन दिन से प्रचंड धूप के चलते सब्जियों की फसलें सूखने लगी हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दो दिन में सात डिग्री तापमान बढ़ने से लू चलने लगी है।
विज्ञापन

वहीं, खेतों से नमी खत्म हो रही है और फसलें सूखने लगी हैं। ऐसे में किसानों को हर तीसरे दिन सिंचाई करनी पड़ रही है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव हो सकता है। हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed