फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The maximum temperature dropped by three degrees

Mirzapur News: अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम हुआ

Tue, 20 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by three degrees
मिर्जापुर। एक दिन पहले रविवार को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी से तीन डिग्री पारा लुढ़क गया। आसमान में छिटपुट बादलों के चलते लोगों को कड़ी धूप से राहत मिली। इसके कारण पूरे दिन सड़कों पर राहगीरों की चहल-पहल रही। सड़कों पर भीड़ बढ़ने से प्रमुख बाजारों में जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


इस समय सहालग का सीजन चल रहा है। ऐसे में नगर में वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, घंटाघर, तेलियागंज, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार सहित अन्य बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक भीड़ रही। कपड़े, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक, किराने की दुकान ग्राहकों से गुलजार रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ व तापमान में उतार चढ़ाव के चलते आसमान में बादल बने हुए हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed