{"_id":"6a63c69e7960dce60b03344b","slug":"the-lioness-club-awarded-the-winners-of-the-dance-and-song-competition-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158035-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नृत्य-गीत की विजेताओं को लिनेस क्लब ने पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नृत्य-गीत की विजेताओं को लिनेस क्लब ने पुरस्कृत किया
विज्ञापन
लिनेस क्लब मिर्जापुर आर्या की अध्यक्ष वंदना राय को सम्मानित करती जयश्री जैन। स्रोत- संस्था
मिर्जापुर। महंत शिवाला स्थित एक होटल में शुक्रवार को लिनेस क्लब मिर्जापुर आर्या का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
लिनेस क्लब मिर्जापुर आर्या की अध्यक्ष वंदना राय ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथियों में मीनू मिश्रा, संगीता अग्रवाल, जयश्री जैन और अंशु अग्रवाल शामिल रहीं।
वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनीता जायसवाल और जया पांडेय उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गीत एवं नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रितु मिश्रा, अलका जायसवाल, रूपाली मेहरोत्रा, रीमा मेहरोत्रा, दीपा उमर और प्रीति जायसवाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
लिनेस क्लब की जिलाध्यक्ष जयश्री जैन ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लिनेस क्लब मिर्जापुर आर्या की अध्यक्ष वंदना राय को सम्मानित किया।
इस अवसर पर ज्योति गुप्ता, रश्मि जायसवाल, सिंपल साध, शालिनी पांडेय, रचना, रितु, अलका, रूपाली मेहरोत्रा, रीमा उपस्थित रहीं। संवाद