फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The level of danger, frightened people

खतरे की ओर जलस्तर, सहमे लोग

Sat, 20 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The level of danger, frightened people
बाढ़ में डूबा घाट
 गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। धीरे धीरे गंगा खतरे के निशान को पार करने के करीब  पहुंच रही है। शुक्रवार की शाम तक गंगा का जलस्तर 77.250 मीटर था जो खतरे के निशान 77.724 से लगभग आधा मीटर कम है। एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही गंगा कब खतरे के निशान को पार कर जाएगी इस बात से लोग चिंतित हैं। डीएम राजेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और कर्मचारियों से सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन



श्ुाक्रवार की  दोपहर तीन बजे गंगा में जलस्तर 77.230 मीटर था जो शाम को 20 सेमी बढ़ गया।  बारिश कम होने व बांध से पानी देर से छोड़े जाने के कारण शुक्रवार को इलाहाबाद में दो सेंटीमीटर, भदोही के सीतामढ़ी में एक सेंटीमीटर तथा मिर्जापुर में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा बढ़ रही थी। छानबे, कोन, सीखड़, पहाड़ी व नरायनपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांवाें में पानी घुस गया है।
विज्ञापन


  वर्ष 1978 में 77.724 खतरे के निशान से लगभग ढाई मीटर 80.34 के ऊपर गंगा बह रही थी। जिससे कोन, सीखड़, मझवा,ं छानबे समेत अन्य ब्लाकों के सैकड़ों गांव पूरी तरह से डूब गए थे।  वर्ष 2014 के दौरान एक बार गंगा ने रौद्र रूप धारण किया। धीरे धीरे बढ़ रहा पानी  77.450 सेंटीमीटर तक पहुंचने पर छानबे, कोन, पहाड़ी, सीखड़, नरायनपुर जमालपुर समेत में बाढ़ आ गई थी। हरसिंगपुर में पानी भरने से उसका दूसरे गांव से संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसारतपुर के मझवां तरास, चुरामनपुर, अदलपुरा, मेड़ियां, खानपुर, मंगरहां, रामगढ़, सीखड़, घमही, छितकपुर, हांसीपुर, खैरा, टकटकपुर, पिपराहीं, पसियाहीं, विदापुर आदि गांवों में गंगा का पानी पहुंच गया, जिससे ग्रामीण व किसान नये  ठौर-ठिकाने की तलाश में जुट गए हैं। करीब दो हजार की आबादी वाला पिपराहीं गांव चारों तरफ गंगा के पानी से घिर गया है, लेकिन अभी तक गांव में नाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है, ग्रामीण छतों पर बैठ कर पानी का घटने का इंतजार कर रहे हैं। हांसीपुर, छितकपुर, प्रेमापुर, फूलहां गांवों में घुटने भर पानी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed