फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The last date for admission to IGNOU has been extended till February 15th.

Mirzapur News: 15 फरवरी तक बढ़ी इग्नू में प्रवेश की तिथि

Wed, 04 Feb 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The last date for admission to IGNOU has been extended till February 15th.
मिर्जापुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की तिथि 15 फरवरी तक कर दी गई है। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में चल रहे अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू के जनवरी 2026 सत्र के प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन प्रक्रिया को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका प्रवेश किसी कारणवश अभी तक नहीं हो सका है वे विवि की लिंक के माध्यम से इग्नू में प्रवेश ले सकते हैं। इसी के साथ इग्नू के ऐसे छात्र जो द्वितीय या तृतीय वर्ष में अपना पुन: पंजीकरण अभी तक नहीं करा पाए हैं। वे 15 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा लें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें 15 फरवरी के बाद 1100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसी के साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जो स्नातक में अपना कॉबिनेंशन बनाने के लिए एकल विषय से बीए करना चाहते हैं, वे भी सीआरसीएस कार्यक्रम में 15 फरवरी तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed