फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The landlord of the goods from the store millions of thieves

मकान-दूकान से चोर ले गए लाखों का सामान

Fri, 02 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The landlord of the goods from the store millions of thieves
विंध्याचल के बावली चौराहा स्थित दूकान का तोड़ा गया शटर।
जिले के विंध्याचल और देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने मकान और दूकान से 20 हजार रुपये नगदी समेत तीन लाख रुपये की चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग़ृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के नुवाव गांव निवासी सर्र्वेश कुमार के परिवार के लोग बुधवार की रात अपने कमरे में सोये  थे। देर रात पहुंचे चोर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और कमरे में सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दो कमरों को खंगालते हुए उसमें रखे 20 हजार रुपये नगद, मगलसूत्र, पायल, सोने की चेन आदि जेवरात व कपड़ा उठा ले गए। भोर में घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने कमरे  में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


 वहीं विंध्याचल थाना क्षेत्र के बावली चौराहा निवासी माता जीवावन पुत्र विदेशी अग्रहरी की जनरल स्टोर की दूकान है। यहां से चोर 30 हजार नगदी, सिगरेट समेत अन्य सामान उठा ले गए। इसी प्रकार कोतवाली रोड पर रमेश जायसवाल का होटल है। रमेश के होटल के काउंटर में रखे पैसे समेत अन्य सामान चोर ले गए। कोतवाली रोड पर ही शारदा देवी की प्रसाद की दूकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed