{"_id":"578691614f1c1b027d13f176","slug":"the-knock-the-seasonal-diseases-hospital-patients-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमी बीमारियों ने दी दस्तक, अस्पताल में मरीजों की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमी बीमारियों ने दी दस्तक, अस्पताल में मरीजों की भीड़
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को जिला अस्पताल के काउंटर पर पर्ची लेने के लिए लाइन में लगी महिलाएं।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय चिकित्सालय में मौसमी बामारियों से पीड़ित मरीजों की तादात बढ़ती ही जा रही है। बुखार, पीलिया और डायरिया के मरीजों से अस्पताल परिसर पटा पड़ा है। हांलाकि स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सालय प्रशासन ने कमर कस ली है। पर्याप्त मात्रा में दवा, ग्लूकोज की बोतलें व एंटीबायोटिक दवाएं रख ली हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके।
बरसात का मौसम शुरू होते ही विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। चिकित्सक के मुताबिक उमस भरे मौसम में लोग अधिक बीमार होते हैं। लोग मौसमी बीमारी उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी, जुखाम समेत अन्य बीमारी की जद में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
आलम यह है कि इस समय मंडलीय चिकित्सालय में करीब आठ सौ के करीब पुरुष और पांच सौ के लगभग महिलाएं इलाज कराने आ रही हैं। सभी लोग पेट दर्द, सिर दर्द व जकड़न बुखार से पीड़ित होना बताए जाते हैं। चिकित्सालय प्रशासन के सामने अब मरीजों को भर्ती करने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
155 बेड वाले जिला चिकित्सालय में दो सौ के करीब मरीज भर्ती हैं। इन्हें भर्ती करने के लिए 50 बेड अतिरिक्त लगाए गए हैं या फिर अन्य वार्डों में भर्ती किया जा रहा है।