फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Kakori scandal broke the oppressive policies of the British

काकोरी कांड ने उड़ायी अंग्रेजों के दमनकारी नीतियों की धज्जियां

Fri, 12 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Kakori scandal broke the oppressive policies of the British
अमृत महोत्सव के तहत में बृहस्पतिवार को श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि काकोरी कांड ने अंग्रेजों की रणनीति और दमनकारी नीतियों की धज्जियां उड़ा दी थी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. केके गिरी ने कहा कि काकोरी कांड स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा देने के लिए आंदोलनकारियों का ताकतवर एक्शन था। इसने स्वतंत्रता आंदोलन को तीव्र गति दी थी। इसके चलते अंग्रेजी सत्ता हिल गई थी, क्योंकि क्रांतिकारियों के साहस और इस कार्य से देश में एक नया ज्वार पैदा हुआ था। डॉ रवि भूषण सिंह ने कहा कि काकोरी कांड आंदोलन का नया तरीका था। जिससे देश के युवाओं ने प्रभावित होकर क्रांति का बिगुल गांव-गांव तक पहुंचा दिया था। डॉ मोनिका पाठक ने कहा कि काकोरी कांड से जुड़े अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल व राजेंद्र लाहड़ी को फांसी दिए जाने के बाद आक्रोश बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इसके बाद युवा केवल स्वतंत्रता चाहते थे। देश में नए प्रकार का आंदोलन जन्म ले चुका था। संचालन डॉ. राजेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता मिश्रा, डॉ. अमृता यादव, डॉ. राम प्रकाश पाल, सुशील कांत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed