फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Kachhawan-Katka road made of five crores did not last even a year

एक साल भी नहीं चला पांच करोड़ से बना कछवां-कटका मार्ग

Mon, 09 Aug 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The Kachhawan-Katka road made of five crores did not last even a year
कछवां। लगातार हो रही बरसात ने जिले में बनी सड़कों की पोल को खोल कर रख दिया है। जिले की अधिकांश सड़के बारिश को नहीं झेल सकी है। बारिश के चलते सड़कों की गट्टी उखड़ने लगी है। जिस सड़क पर बारिश के पहले थोड़ा सा भी गड्ढा था, वहां पर बड़े गड्ढे हो गए है। नगर से लेकर ग्रामीण और हवाई तक की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

बात कछवां बाजार-कटका मार्ग की करें तो प्रधानमंत्री सडक योजना द्वारा पांच करोड़ की लागत से बनी सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। उसकी पटरियां भी ध्वस्त हो चुकी हैं। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। प्रधानमंत्री सड़क योजना द्वारा अक्टूबर 2019 में चार लाख 91 हजार रुपये से कछवां कटका मार्ग बनाया गया। जिसका जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल व मझवां विधायक शुचिश्मिता मौर्य ने उद्घाटन किया था। दूसरे वर्ष हुई बारिश में सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जबकि सड़क की चार बार मरम्मत भी की गई है। इसके बाद भी सड़क का क्षतिग्रस्त होना यह दर्शाता है कि सड़क की गुणवत्ता क्या थी। जिगना, विकासखंड छानबे में जिगना-मिश्रपुर मार्ग, पाली हरगढ़ मार्ग, जिगना-कुशहा मार्ग, सेमरी बौड़ई, कामापुर मार्ग, चेहरा जिगना रेलवे स्टेशन मार्ग, दुगरहा-मनिकठा नयेपुर मार्ग, बरहाखुर्द नयेपुर मार्ग, हरगढ़-खैरा मार्ग, कुशहा बघेडाखुर्द मार्ग, भारतगंज विजयपुर मार्ग, हरगढ़ शिवराजपुर मार्ग, गैपुरा-जोपा बबुरा मार्ग सहित कई सड़के गड्ढायुक्त हैं। सड़कों बने बड़े-बड़े गड्ढे जान लेवा साबित हो रहे हैं। कीचड़ व गड्ढों में गिर कर लोग घायल हो रहे हैं। कुछ सड़कों की मरम्मत एक वर्ष के अंदर ही लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों द्वारा कराया गया था लेकिन पहली बारिश भी नहीं झेल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed