फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The issue of state university will gain momentum

Mirzapur News: राज्य विश्वविद्यालय का मुद्दा पकड़ेगा जोर

Sat, 01 Apr 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The issue of state university will gain momentum
लालगंज। छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव तिथि घोषित होने के बाद राज्य विश्वविद्यालय का मुद्दा चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ेगा क्योंकि ग्रामीणों का आरोप है कि विधानसभा के साथ भेदभाव किया गया है।लालगंज तहसील क्षेत्र के नैड़ी गांव फोरलेन सड़क के बगल में जमीन देने के बाद भी दांतीं की जमीन चिह्नित किया गया। उसके पास पड़ोस में बनारस और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित है। इस विधानसभा में राज्य विश्वविद्यालय की मांग पिछले 30 वर्षों से की जा रही थी। जिसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत डॉ राम खेलावन मौर्य ने पत्र के माध्यम से सरकार को भेजा था। वर्तमान समय में इस विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य सरकारी संस्थाएं स्थापित हैं। वही जिले का पहला गवर्नमेंट राजकीय पीजी कॉलेज विज्ञान भवन के लिए तरस रहा है। मतदाताओं का कहना है कि ऐसी स्थिति में सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में राज्य विश्वविद्यालय की मांग होने के बाद भी उनकी उपेक्षा की गई है। आरोप यह लगाया जा रहा है कि सिटी को मेडिकल कॉलेज, चुनार को पर्यटन के साथ बीएचयू के बगल में स्थित होने का लाभ और मड़िहान को बीचयू दक्षिणी परिसर इसके साथ दांती में राज्य विश्वविद्यालय की संस्तुति एक तरफा भेदभाव मध्य प्रदेश बॉर्डर की तहसील और विधानसभा के साथ किया जा रहा है। ग्रामीणों की यह मांग उपचुनाव में जोर शोर से मुद्दा उठाने की चर्चा हो रही है। संभावित प्रत्याशी राज्य विश्वविद्यालय का मुद्दा चुनावी एजेंडे में लाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed