फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The intention of the state government is not clear towards the students

छात्रों के प्रति साफ नहीं है प्रदेश सरकार की नियत

Wed, 17 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The intention of the state government is not clear towards the students
मिर्जापुर। समाजवादी युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, छात्रसभा, लोहिया वाहिनी व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद में छात्रसंघ चुनाव, कानून व्यवस्था, बढ़ती हुई महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्य़क्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व पांच सूत्रीय अलग-अलग मांग पत्र जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को सौपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं कराना चाहती है। प्रदेश सरकार की नियत छात्रों के प्रति साफ नहीं है। बढ़ती हुई महंगाई के कारण मध्यम वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जनता तैयारी बैठी है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि किसानों को उचित दाम पर खाद व बीज नहीं मिल पा रहा है। किसान उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को नहीं देखना चाहता। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अतीक खां ने शास्त्री पुल से इमामबाड़ा सड़क की मरम्मत करने की आवाज उठाते हुए कहा कि एक वर्ष से सड़क पर चलना दूभर हो गया है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मौर्या ने जीडी बिनानी, केबीपीजी कालेज, कमला माहेश्वरी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग किया। लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने अवैध मादक पदार्थों
विज्ञापन

की बिक्री रोकने व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्या ने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग किया। प्रदर्शन करने वालों में अभय यादव, अरशद अली, नागेंद्र तिवारी, कुलदीप शुक्ला, लकी यादव, श्यामअचल यादव, पवन यादव, पीयूष कसेरा, कृतार्थ कुमार, राहुल गुप्ता, पीयूष यादव, सूरज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed