{"_id":"58b323d94f1c1b14728308e0","slug":"the-indian-party-bjp-lie-satish-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा यानी भारतीय झूठ पार्टी: सतीश मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा यानी भारतीय झूठ पार्टी: सतीश मिश्रा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सतीश मिश्र
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा का नाम भारतीय झूठ पार्टी हो गया है। ये बातें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने गैपुरा के वैद्यश्रीकांत कन्या इंटर कॉलेज में परवेज खां के समर्थन में आयोजित सभा में कहीं। सपा को गुंडों की पार्टी करार देते हुए कहा कि सूबे में बसपा की लहर चल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर साल न दो करोड़ नौकरियां दीं,न किसानों का कर्ज माफ किया और न खाते में धन जमा कराया। नोटबंदी अब पार्टी बोलना नहीं चाहती जबकि बैंक में लाइन में 150 लोगों की मृत्यु हो गई। कहा कि सपा सरकार में पांच वर्ष में 500 जगहों पर दंगे करवाए गए।15 लाख करोड़ का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। सत्ता में आने पर पाई-पाई का हिसाब लेंगे। कहा कि जो अपने पिता का नहीं हो सकता वह जनता का क्या होगा।
कांग्रेस पर तंज किया कि छह माह तक सपा को भ्रष्टाचारी और गुंडों की पार्टी बता रहे थे वे आज गलबहियां डाले घूम रहे हैं। सभा मंे नकुल दूबे, मनोेज तिवारी, परवेज खां, धनेश्वर गौतम ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, गंगाधर दूबे, बबलू चौबे, सुरेश दूबे, शिवाकांत मौजूद रहे।