फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The hunters ran away after seeing the forest department team

Mirzapur News: वन विभाग की टीम देख भागे शिकारी

Mon, 11 Nov 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The hunters ran away after seeing the forest department team
ड्रमंडगंज। फारेस्ट रेंज ड्रमंडगंज के बबुरा वन कंपार्टमेंट नंबर 5 में शनिवार को देर शाम जंगली जानवरों का शिकार करने पहुंचे शिकारी वन विभाग की टीम देख दो बंदूक और बाकी सामान झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। टीम ने काफी दूर तक शिकारियों का पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाते हुए सीमावर्ती मध्य प्रदेश के जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार को शाम करीब सात बजे रेंजर वीके तिवारी के निर्देश पर वन रक्षक अनादि नाथ तिवारी, सर्वेश्वर पटेल वाचर दल प्रताप सिंह, दिनेश तिवारी, नन्हकू व रामायण के साथ बबुरा वन कंपार्टमेंट नंबर 5 में गश्त पर निकले थे। विभाग की टीम जब भैसोड़ बलाय पहाड़ और बबुरा रघुनाथ सिंह वन क्षेत्र के बीच पहुंची तो शिकार करने के लिए बैठे छह-सात शिकारी टीम को देख शिव मंदिर के पास स्थित जंगल की झाड़ियों में दो बंदूक, तार, खाली शीशी और बांस की फट्टियां फेंक कर मध्य प्रदेश के जंगल की ओर भाग निकले। टीम ने शिकारियों का जंगल में काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शिकारी पकड़े नहीं जा सके। क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग की टीम ने शिकारियों द्वारा फेंके गए दो बंदूक, तार, खाली शीशी आदि बरामद किया है। सात अज्ञात शिकारियों के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed