{"_id":"690f9c76439769ee000aeeda","slug":"the-heirs-of-the-victims-of-the-chunar-railway-station-accident-received-rs-2-lakh-each-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-143174-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चुनार रेलवे स्टेशन पर हादसे के मृतकों के वारिसों को मिले दो- दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चुनार रेलवे स्टेशन पर हादसे के मृतकों के वारिसों को मिले दो- दो लाख रुपये
विज्ञापन
चुनार में बुधवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय छह व्यक्तियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो- दो लाख रुपये प्रत्येक पांच मृतकों के वारिसों को प्रदान किया गया।
एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मृतकों के वारिस को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिये जाने की संस्तुति की।
उपजिलाधिकारी मड़िहान व तहसीलदार रॉबर्टसगंज सोनभद्र की आख्या के अनुसार मृतक व उनके निकट संबंधी या विधिक वारिस को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने दो लाख रुपये दिये जाने का आदेश प्रदान किया। मुख्य कोषाधिकारी, मिर्जापुर ने यह धनराशि लाभार्थियों के खाते में सीधे हस्तांतरित की।