{"_id":"62cf19b7eb70e634852083bb","slug":"the-head-bowed-at-the-feet-of-the-guru-saw-the-blessings-mirzapur-news-vns6638477108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू के चरणों में झुके शीश, दर्शन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू के चरणों में झुके शीश, दर्शन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व पर देश व प्रदेश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं स्वामी अड़गड़ानंद महराज का दर्शन पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया। ब्रह्म मुहूर्त में महराज ने विभिन्न आश्रमों से आए साधु, संतों को अपने कक्ष से बाहर निकलकर दर्शन दिया। जैसे ही स्वामी अड़गड़ानंद महराज सत्संग हाल में पहुंचे गुरु महाराज के जय के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो उठा। गुरु महाराज के दर्शन पूजन एवं चरण छूने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
चिलचिलाती धूप पर भक्तों की आस्था भारी पड़ी। नंगे पाव तपती जमीन पर खड़े भक्त घंटों अपनी बारी की प्रतीक्षा में लगे रहे। गुरु महाराज की एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। दर्शन के बाद आश्रम में आए श्रद्धालुओं ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की लिखी हुई यथार्थ गीता सहित अन्य पुस्तकों की खरीदारी की। साथ ही श्रद्धालुओं ने आश्रम में चल रहे सत्संग के दौरान फरीदाबाद आश्रम के संत गुरु चरणानंद महाराज, चितनमया नंद, सोहन बाबा, लाले महाराज के साथ ही अन्य संतों के प्रवचन का श्रवण किया। दोपहर में स्वामी जी के दर्शन एवं उनका आशीर्वाद लेने कैशरगंज के सांसद एवं अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी पहुंचे। आश्रम में आयोजित भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
उधर, महर्षि देवरहा हंस बाबा आश्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चार बजे सुबह से ही भक्त महुआरी कला स्थित देवराहा हंस बाबा के आश्रम में पहुंचने लगे। भक्तों ने मचान पर गद्दी पर बैठे हंस बाबा का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं तुलसी तलिया गांव स्थित महागुरू विभूति नारायण आसाम नरेश दादू आश्रम में समाधि स्थल पर मोमबत्ती, दीप, कपूर, अगरबत्ती, माला-फूल अर्पित कर गुरु से आशीर्वाद लिया। आश्रम में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधान सेवक महाराज स्वामी अरुणानंद सरस्वती, जगदीश मालवीय, पंकज नैथानी, कुसुम शर्मा, नंदलाल चौधरी, संजय पासवान, दीपा, नीता, दिनेश, यादव, त्रिलोकी सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह अष्टभुजा पहाड़ी के नीचे महर्षि महेश योगी वेद विज्ञान पाठशाला परिसर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी अनिल सिंह ने गुरु के महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान आचार्य मुकेश सक्सेना, मधुराज तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, प्राचीन मंदिर बरबटा पटेहरा, डेरवा सुकचरानंद महराज आश्रम, आलू बाबा, विजयपुर के दुर्गा मंदिर व राही बाबा आश्रम डेरवा स्थित बेलाहे महराज आश्रम आदि स्थानों पर गुरु पूजा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। निफरा में अनंत श्री विभूषित महंत व्राजक परमहंस दंडी स्वामी जलाहारी महाराज की शिष्यों ने पूजा की। महाराज ने भक्तों को गुरुमहिमा की जानकारी दी। इस दौरान दयाशंकर, कमलेश कुमार, सभा शंकर, जटाशंकर, गोपाल पांडेय, बटेश्वर, संगमलाल, शिवसूरत, शिवम, सर्वेश, दिलीप, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। राम जानकी मंदिर बरबटा में ब्रह्मलीन रामदेवदास महाराज के पादुका का पूजन किया गया। इस अवसर पर श्यामाचरण दास के साथ ही मंदिर से जुडे़ भक्त मौजूद रहे।