{"_id":"682c2d2ab36ab1fcff03e53b","slug":"the-havoc-of-high-speed-bike-rider-dies-due-to-auto-collision-police-is-investigating-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तेज रफ्तार का कहर; आपे के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तेज रफ्तार का कहर; आपे के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच
Tue, 20 May 2025 12:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 20 May 2025 12:50 PM IST
सार
तेज रफ्तार का कहर तब देखने को मिला जब आपे की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ी भभौरा संपर्क मार्ग पर ओड़ी गांव के पास सोमवार की रात नौ बजे आपे के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपे वाहन को कब्जे में ले लिया भदावल गांव निवासी राजू पटेल(30) पुत्र विजयमल सिंह सोमवार की रात बाइक से लोढ़वा गांव रिश्तेदार के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही युवक ओड़ी भभौरा संपर्क मार्ग से ओड़ी गांव के पास बिक्सी माइनर के पुल के चौराहे के पास पहुंचा कि बिक्सी ओइनवा संपर्क मार्ग पर गोगहरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार आपे ने टक्कर मार दिया। आपे वाहन के टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर रहने पर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पत्नी सीता देवी,माता शीला देवी एवं पिता का रो रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
मृतक को आठ वर्ष की एक पुत्री भूमि औरतीन वर्ष का एक पुत्र प्रियांश है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक घर पर रहकर चंडीगढ़ की एक लिमिटेड कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कार्य करता था।मृतक युवक की दो बहनें है। जिनकी शादी हो गई है।मृतक की शादी 10 वर्ष पूर्व बिहार प्रांत के भभुआ के नीबी गांव में हुआ था।मृतक युवक पिता का इकलौता पुत्र था। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि आपे गाड़ी पुलिस के कब्जे में है।