फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The groom will arrive in Usri Khamaria by helicopter

Mirzapur News: उसरी खमरिया में हेलिकाॅप्टर से आएगा दूल्हा

Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The groom will arrive in Usri Khamaria by helicopter
लालगंज। क्षेत्र के उसरी खमरिया गांव सोमवार को होने वाली शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें दूल्हा हेलिकॉप्टर से बरात लेकर आएगा। छह मई को दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उसरी खमरिया निवासी रणजीत तिवारी की बेटी प्रिया तिवारी की शादी जिले के अकसौली गांव निवासी अनिल दुबे के बेटे रोहित दुबे के साथ तय हुई है। दूल्हा रोहित हेलीकॉप्टर से आएगा। इसके लिए शासन से अनुमति लेने के बाद गांव में हेलिपैड का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अमरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मई को दूल्हा हेलिकॉप्टर से आएगा और छह मई को दुल्हन को इसी से लेकर जाएगा। दूल्हे के दादा व पूर्व प्रधान श्याम ललित दुबे ने कहा कि आधुनिक पीढ़ी का अपना शौक है। नई सोच को परंपरा के साथ जोड़ना समय की मांग है। गांव के लोग हेलिकॉप्टर देखने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed