फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The groom was sitting at the door, his brother died in a road accident

Mirzapur News: द्वारचार पर बैठा था दूल्हा, सड़क हादसे में भाई की मौत

Sat, 10 May 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The groom was sitting at the door, his brother died in a road accident
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के गोड़र खुर्द गांव में आई बरात में दूल्हा द्वारचार पर बैठा था। वहीं, मेहमान को लेने जा रहा उसका भाई हरदी घाट बंधा के पास जंगली जानवर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शोक के बीच शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई की गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के खैरा कला गांव निवासी अशोक की शादी गोड़रखुर्द गांव निवासी पूजा से तय हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम को खैरा कला से बरात सात किमी दूर गोड़र खुर्द के लिए रवाना हुई। रात 10 बजे द्वारचार शुरू हुआ। इस दौरान दूल्हे का भाई पंकज कुमार (25) बाइक लेकर घर आए एक मेहमान को लेने के लिए निकला। हरदी घाट बंधा के पास उसकी बाइक जंगली जानवर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पंकज को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना से शादी की खुशियां गम में बदल गई। परिजन अस्पताल रवाना हुए। दूल्हे को भाई की मौत की जानकारी हुई तो वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसे समझा बुझाकर शादी की रस्में पूरी की गईं। इसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हादसे में युवक मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed