फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The groom ran away after seeing the police with his first wife

Mirzapur News: पहली पत्नी के साथ पुलिस को देख दूल्हा भागा

Thu, 29 May 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The groom ran away after seeing the police with his first wife
राजगढ़। पहली पत्नी को पुलिस के साथ देखते ही दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा भाग गया। इस पर पुलिस दूल्हे के पिता को साथ ले गई। इसके बाद बरात भी लौट गई।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी सोनभद्र के घोरावल में हुई थी। पति से विवाद होने पर पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी। इस बीच युवक के पिता ने उसकी शादी राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी। मंगलवार को युवक और उसके परिजन बरात लेकर पहुंचे। नाश्ता करने के बाद द्वारचार की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच दूल्हे की पहली पत्नी शादी की खबर पाकर अपने भाई और राजगढ़ थाने की पुलिस के साथ उस गांव में पहुंच गई। पहली पत्नी को पुलिस के साथ देखकर दूल्हा वहां से भाग गया। इस पर पुलिस दूल्हे के पिता को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद बरात भी लौट गई। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पहली पत्नी की शिकायत पर उसके ससुर को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed