{"_id":"6984f0d1f6dffcc31c0498a2","slug":"the-groom-drowned-in-a-canal-before-the-wedding-ceremony-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-148155-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सेहरा सजने से पहले नहर में डूबने से गई दूल्हे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सेहरा सजने से पहले नहर में डूबने से गई दूल्हे की जान
विज्ञापन
क्षेत्र के निनवार दक्षिण गांव में बृहस्पतिवार को सिर पर सेहरा सजने पहले दूल्हे की नहर में डूबने से माैत हो गई। इससे घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
बुधवार को छोटे भाई उपेंद्र के साथ ही पुष्पेंद्र के तिलक की रस्में पूरी हुई थीं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे पुष्पेंद्र की बरात प्रयागराज जाने वाली थी। सुबह आठ बजे पुष्पेंद्र की मौत से घर में मातम छा गया। निनवार दक्षिण निवासी जंग बहादुर ने बताया कि चार फरवरी को बड़े बेटे पुष्पेंद्र कुमार सिंह और छोटे बेटे उपेंद्र कुमार सिंह का एक साथ तिलक हुआ था।
पांच फरवरी को पुष्पेंद्र और नौ फरवरी को उपेंद्र की शादी होनी थी। बृहस्पतिवार को पुष्पेंद्र कुमार सिंह (27) की बरात प्रयागराज जाने वाली थी। सुबह सात बजे पुष्पेंद्र जरूरी काम से बाइक लेकर लालगंज की ओर गया था। गांव के समीप ही बाणसागर नहर के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन
बाइक का नंबर देख ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने पानी से में पुष्पेंद्र को पानी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी लालगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था।