{"_id":"699ca67b8dfe0cf26b08ece9","slug":"the-gate-of-dadra-primary-school-was-broken-two-children-were-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-149227-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्राथमिक स्कूल ददरा का टूटा गेट, दो मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्राथमिक स्कूल ददरा का टूटा गेट, दो मासूम घायल
विज्ञापन
राजगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय ददरा में गिरा गेट, स्रोत सोशल मीडिया
राजगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ददरा का गेट सोमवार को अचानक टूट गया पास खेल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के चार वर्षीय शिवांश और तीन वर्षीय नैना घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
ददरा गांव में बीईओ कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय ददरा अैर आंगनबाड़ी केंद्र एक ही परिसर में है। परिसर में एक ही गेट लगाया गया है। यहीं से बीइओ, अध्यापक और बच्चे परिसर में प्रवेश करते हैं। सुबह ददरा गांव निवासी महेंद्र का पुत्र शिवांश और अजय की पुत्री नैना आंगनबाड़ी केंद्र ददरा में पढ़ने गई थी।
गेट के पास ही दोनों खेल रहे थे। तभी गेट अचानक गिर गया। दोनों नीचे दब गए। गेट के नीचे घायल अवस्था में दबे दोनों बच्चों को बाहर निकाल कर परिजनों के साथ उन्हें सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवांश की हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल सोनभद्र भेज दिया। इसके साथ ही नैना की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने विद्यालय पहुंच कर अध्यापकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने बताया कि स्कूल का गेट गिरने से दो बच्चे घायल हो गए हैं। दोनों का उपचार कराया गया है। गेट जर्जर हो चुका था और अचानक गिर गया।