फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The fishermen community should benefit from the schemes by conducting surveys in the villages: DM

गांवों में सर्वे कराकर मछुआरा समुदाय को योजनाओं से करें लाभान्वित : डीएम

Thu, 07 Mar 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The fishermen community should benefit from the schemes by conducting surveys in the villages: DM
मिर्जापुर। मत्स्य पालक कल्याण कोष से कराए जाने वाले कार्यों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप निदेशक मत्स्य को गांवों में सर्वे कराकर मछुआरा समुदाय के लोगों को सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उप निदेशक मत्स्य से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम सभाओं का व्यापक सर्वे कराकर मछुआरा समुदाय के ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समाज के लोगों को योजनाओं की जानकारी देने का भी निर्देश दिया। ताकि वे योजनाओं के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा मत्स्य पालकों का पंजीकरण कराने की हिदायत दी। कहा कि भूमिहीन मत्स्य पालकों को विशेष रूप से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय कार्ययोजना तैयार करें। जिलाधिकारी ने बताया कि मत्स्य उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाएं मछुआरा समुदाय के लिए वरदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed