{"_id":"6026a6748ebc3ee952578e48","slug":"the-final-list-will-be-published-between-10-and-12-march-mirzapur-news-vns5743188155","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से 12 मार्च के बीच अंतिम सूची का होगा प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से 12 मार्च के बीच अंतिम सूची का होगा प्रकाशन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के आरक्षण व आवंटन के लिए वृहस्पतिवार को जारी दिशा निर्देश को लेकर जिला पंचायती राज विभाग भी अब सक्रिय हो गया है।
अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जिला प्रशासन को भेजे गए शासनादेश के मुताबिक 20 फरवरी से एक मार्च के बीच जनपद स्तर पर आरक्षित ग्राम प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रो (वार्ड) के आवंटन का जिला मजिस्ट्रेट की ओर से प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 2 मार्च से तीन मार्च के बीच शासनादेश में उल्लेखित निर्विष्ट स्थलों पर ग्राम पंचायत के आरक्षित प्रधानों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) के आवंटन की प्रस्तावित सूची का जिला मजिस्ट्रेट की ओर से प्रकाशन किया जाएगा। प्रस्तावों पर आपत्तियां चार से आठ मार्च के बीच प्राप्त की जाएंगी। आपत्तियों का जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्रिकरण किया जाएगा। इसी तरह 10 से 12 मार्च के बीच शासनादेश के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से परीक्षण व निस्तारण एवं अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 15 मार्च को जिला मजिस्ट्रेट की ओर से पंचायती राज निदेशालय को शासनादेश में उल्लेखित प्रारुप पर आरक्षित ग्राम पंचायत के प्रधानों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक क्षेत्रों की सूचना उपलब्ध कराया जाएगा।