किसानों ने फेंक दिए टमाटर
शुक्रवार को दोपहर में नदिहार गांव स्थित शाहगंज तिराहे पर धनसिरिया गांव के किसानों ने अपना उत्पाद सही दाम नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तिराहे पर ला कर पटक दिया। किसाना ने कहा कि यदि ऐसे हमारा शोषण होता रहा तो हमलोग आत्महत्या नहीं करेंगे लेकिन अपना उपज लाकर सड़क पर फेंकते रहेंगे। किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिए मंडी दर मंडी ठोकरे खा रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, प्रत्याशी घर-घर जा रहे हैं, लेकिन राजगढ़ में किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। विधानसभा चुनाव के बावजूद किसानों का दर्द सुनने वाला कोई नही है।
राजनेताओं द्वारा चुनाव के समय यह कहा जाता है कि हमारी सरकार बनने पर इस क्षेत्र में टमाटर सॉस की फैक्ट्री खोली जायेगी, पर चुनाव बीत जाने पर सब भूल जाते है। किसानों का कहना है कि हमारा शोषण कब तक होता रहेगा।