फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The farmer was demanding right

किसान हक मांग रहा, कोई भीख नहीं

Fri, 13 Mar 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The farmer was demanding right
अदलहाट। रेलवे चौङीकरण में क्षेत्र के एक दर्जन गांव के किसानों की खङी गेहूं की फसल कार्यदायी संस्था की ओर से एक मार्च को रौंदे जाने व विरोध पर उनके उपर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किए जाने पर आक्रोशित किसानों का धरना आठवें दिन जारी रहा। गुरुवार को करहट जादवपुर शिवमंदिर पर हुए धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सावित्री देवी ने शासन-प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सिद्ध नाथ सिंह ने कहा कि किसानो ने राम चरित मानस पाठ का आयोजन अपने हक की मांग के लिए किया गया है। कहा कि जो कानून कहता है जमीन का मुआवजा सही करे, अधिग्रहीत जमीन से प्रभावित परिवार को नौकरी, जमीनों में जो विसंगतियां है उसकी नापी कराकर सही किए जांए। किसान नेता पंचम सिंह ने कहा कि पूरे देश का पेट भरने वाला अन्ना दाता आज शासन-प्रशासन से अपना हक ही तो मांग रहा, कोई भीख नहीं। मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि जवान देश की सीमा पर मारा जा रहा और किसान खेत में। उन्होंने इस रवैए से कैसे मेरा देश महान हो सकता है। धरने का संचालन चंद्रहास पटेल ने किया। धरने में कोषाध्यक्ष कंचन सिंह फ़ौजी, जिला प्रचार मंत्री छन्नू सिंह, बालगोविंद पटेल, कपिल देव सिंह, जिला सेना नायक परशुराम मौर्या, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, रामलोचन सिंह, महेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, विजय विश्वकर्मा, अरुण कुमार , लालता सिंह, रामधन, राम अवतार, रीता देवी, गीता, लक्ष्मी, माला,सविता, मुन्नी, विमला, जिरावती, मल्लो, रजमनी, फूला देवी, राजकुमारी, उषा, दुर्गावती, झुरी सहित बड़ी संख्या मे किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed