फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The family of plundering public Saifai

जनता को लूट रहा सैफई का परिवार

Fri, 03 Jul 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 03 Jul 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
The family of plundering public Saifai
भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पुलिस लाइन के समक्ष ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहीं सभा कर प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की अगुवाई में प्रात: दस बजे से ही बड़ी संख्या में क़ार्यकर्ता राजकीय इंटर कालेज के समक्ष बीएलजे कालेज के मैदान में जुटना शुरु हो गए थे। दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। पुलिस लाइन तक पहुंचने के दौरान ही जुलूस को पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए रोक लिया। कलेक्ट्रेट जाने से रोके जाने के विरोध में भाजपाजन ने वहीं सड़क पर सभा और प्रदर्शन शुरु कर दिया।
विज्ञापन


 सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है। सैफई का एक खास परिवार प्रदेश की जनता को लूटने में लगा है। सरकार के मंत्री धन उगाही और जमीन पर कब्जा करने की नीति अपना रहे हैं। कहा कि इस सरकार में किसान हताश और निराश हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभा को क्षेत्रीय मंत्री मनोज जायसवाल, जगदीश सिंह पटेल, गंगासागर दुबे, मुन्ना सिंह, रत्नाकर मिश्र, उत्तर मौर्य, विकेश्वर प्रताप सिंह, स्वामीनाथ सिंह, राजेन्द्र सिंह, ओमकार यादव, श्यामबहादुर सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, विपुल सिंह, जय सिंह, शैलेश दुबे, नागेश सरोज आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिंह तथा संचालन महामंत्री रायचंद दुबे और आशुकांत चुनाहे ने किया।


जुलूस में मनीराम कोल, श्यामसुंदर केसरी, प्रमोद सिंह, प्रीतम केशरवानी, रविशंकर साहू, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता आदि शामिल रहे। दोपहर लगभग ढाई बजे पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed