फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The family had gone to a party, the house caught fire due to short circuit

Mirzapur News: परिवार गया था पार्टी में, शाॅर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Thu, 14 Dec 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to a party, the house caught fire due to short circuit
सक्तेशगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव में मंगलवार को देर शाम परिवार के लोग जन्मदिन की पार्टी की खुुशियों में शामिल होने गए थे। इस बीच उनके मकान में शाॅर्ट शर्किट से आग लग गई। आग लगने से मकान में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराड़ीह गांव निवासी किसान मुन्ना मंगलवार को देर शाम भीटी गांव में परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गए थे। उस दौरान खोराड़ीह स्थित उनके घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लपटें देख ग्रामीणों में ने शोर मचाया। फोन कर मकान मालिक को सूचना दी। कमरे में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुंआ निकलते देख ग्रामीणों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग नने कुछ ही देर में पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग से घर के अंदर रखे सारे सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित मुन्ना ने ग्राम प्रधान महेश प्रसाद को मकान में आग लगने की सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल को दिए पत्र में पीड़ित ने बताया कि आग लगने से कमरे में सिंचाई के लिए रखी 230 मीटर पाइप, दो मोनो ब्लॉक, दो सेक्शन पाइप, 500 कैरेट टमाटर, पांच क्विंटल गेहूं, खपरैल, दो ड्रम सहित अन्य सामान जल गए। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान खोराड़ीह महेश प्रसाद ने बताया कि आग से किसान काे करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed