फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The faces of 103 people blossomed after getting the lost mobile

खोया मोबाइल पाकर 103 लोगों के चेहरे खिले

Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The faces of 103 people blossomed after getting the lost mobile
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में 103 लोगों को उनका खोया मोबाइल वापस कराया। कई लोगों के मोबाइल या तो गिर गए या फिर चोरी हो गए थे। लोगों ने इसकी सूचना थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी सिटी संजय कुुमार और सीओ सिटी प्रभात राय के मार्गदर्शन में सर्विलांस टीम ने 12 लाख 33 हजार 788 कीमत के 103 मोबाइल को बरामद किया। जिन लोगों को मोबाइल मिला पुलिस ने उनको पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में बुलाकर मोबाइल सौंपा। मोबाइल प्राप्त करने वालों में संतोष पांडे, सचिदान्द तिवारी,अमन कुमार गौतम, मोहित पाल, राजेंद्र यादव, विनय कुमार, कमाल, सोनू केशरवानी, मोहित आदि रहे। मोबाइल खोजने वाले टीम स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक राजेशजी चौबे, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार सिंह, नितिन कुमार आदि रहे। टीम को 20 हजार नकद पुरस्कार की घोषण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed