फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The eastern wind blows with a murmur, I can hear my beloved's Kajri in the month of Saavan...

Mirzapur News: बहे झूरि-झूरि पूरबी बयरिया, सावन में पिया कजरी सुनाई द...

Wed, 06 Aug 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The eastern wind blows with a murmur, I can hear my beloved's Kajri in the month of Saavan...
कजली महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।  - फोटो : संवाद
विंध्याचल। श्रीविंध्य शक्ति संघ के तत्वावधान में सोमवार की देर रात विंध्यधाम में अखिल भारतीय कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ख्यातिलब्ध कला-साधकों ने अपनी प्रस्तुतियों को माता के चरणों में समर्पित किया। वाराणसी, इलाहाबाद, औरंगाबाद, बिहार, जौनपुर, लखनऊ, मिर्जापुर के कलाकारों ने कजली गायन, वादन, एवं शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तों को खूब झुमाया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी एवं संस्था सचिव श्री उपाध्याय ने किया। श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार की देर रात कलाकारों ने मधुर कजली गीतों के माध्यम से श्रोता सावन का आनंद लेते रहे। शैल बाला बनारस ने मिर्जापुर में विंध्याचली मइया का दरबार बा..., पिया मेंहदी मंगाई द मोतीझील से... की प्रस्तुत से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इलाहाबाद की रंजना त्रिपाठी ने बरसन लागे बदरिया..., गायिका प्रतिमा मिश्रा ने- सावन में घेरि आई बदरिया...सुनाकर वातावरण को सावनमय बना दिया। गायिका रागिनी चंदा ने बहे झूरि-झूरि पूरबी बयरिया..., गायिका रानी सिंह ने सावन में पिया कजरी सुनाई द...पेश कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता जयकुमार पांडेय ने किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, श्री उपाध्याय, जयंती मिश्रा, शिवम त्रिपाठी, अमन मिश्रा, अनमोल दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed