फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The drug dealer was fired for extortion

दवा व्यवसायी को रंगदारी के लिए सटाया तमंचा

Sun, 27 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The drug dealer was fired for extortion
मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के रेहड़ा चुंगी के पास रविवार की शाम एक बदमाश दवा व्यवसायी के मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर रंगदारी के लिए उसे तमंचा सटा दिया। इस दौरान किसी तरह दुुकानदार ने उससे तमंचा छीन लिया। इस दौरान मौका पाने पर बदमाश फरार हो गया। दुकानदान ने 112 पीआरवी को बुलाने के बाद कोतवाली में तहरीर देकर तमंचा पुलिस को सौंपा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। अमरावती चौराहा निवासी नृपेंद्र कुमार की रेहड़ा चुंगी पर मेडिकल स्टोर है। वह शाम को अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। आरोप है कि इस दौरान विंध्याचल निवासी एक युवक उनके मेडिकल स्टोर में आया और नृपेंद्र कुमार को तमंचा सटाकर पैसा मांगने लगा। रंगदारी न देने पर धमकी देने लगा। तमंचा सटा होने से डरे सहमे नृपेंद्र ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर उसका तमंचा उससे छीन लिया। तमंचा छिने जाने पर बदमाश वहां से भाग गया। इसके बाद नृपेंद्र ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। पीआरवी मौके पर पहुंची तो उसे तमंचा दिया। इसके बाद नृपेंद्र थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया। कहाकि पहली बार इस तरह की घटना हुई है। इससे उनको अनहोनी की आशंका बनी है। मांग किया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि एक नशेड़ी तमंचा लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था। उससे तमंचा छीन लिया गया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed